फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी का मामला सुलझाया, दो आरोपी पकड़े, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाने का दावा किया है। सामान बरामद करने के साथ चोरी के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव बड़ीला के अरविन्दर सिंह पुत्र तारा सिंह ने आरएस पुरा पुलिस थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन मोटरसाइकिल, एक एलसीडी, इन्वर्टर, बैटरी, चांदी के आभूषण (कीमत 1,64,000/) बरामद किए। आरएस पुरा पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी फुऐज के आधार पर जांच करने पर दो लोगों से पूछताछ की। इनकी पहचान रोहन कुमार उर्फ गौरव व शिव दयाल उर्फ सन्नी दोनों निवासी तेल्ली बस्ती, तहसील बाड़ी ब्राह्मणा, जिला सांबा के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी में संलिप्तता स्वीकार करते हुए की गई चोरियों के बारे में बताया। उन्होंने चोरी के सामान की जानकारी दी। आरएस पुरा पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें