बिश्नाह। गांव अमीर नगर बस्ती में घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों से शनिवार रात को चोर बैटरियां चुराकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाड़ियों के मालिक शशि पाल सिंह तथा शुभम ने बताया कि घर में गाड़ी लगाने की जगह नहीं होने के कारण उन्हें बाहर लगानी पड़ती है। शनिवार को गाड़ी घर के बाहर लगाई थी। रविवार सुबह किसी जरूरी काम से बाहर जाने के लिए उन्होंने गाड़ी स्टार्ट करनी चाहिए तो स्टार्ट नहीं हुई। जब उन्होंने जांच की तो गाड़ी से बैटरी गायब थी। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के पास खड़ी अन्य गाड़ियों से भी चोर बैटरी चुरा कर ले गए हैं। वहीं, शुभम तथा दीपू ने पुलिस प्रशासन से रात को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की अपील की।