फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में जहरीले खाने से पिता की मौत, दो बेटों का इलाज जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। गांव कूल कलां में शनिवार शाम को एक व्यक्ति और उसके दो बेटे जहरीला खाना खाने से बीमार हो गए। दिलीप सिंह और उसके दो बेटे विशाल सैनी और देवेंदर सैनी को तुरंत अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान दिलीप सिंह की मौत हो गई। बेटे दविंदर सैनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार चल रहा है। दूसरे बेटे विशाल सैनी की सेहत में सुधार है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दिलीप सिंह का शव घर वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरनिया दीपक सिंह कटोच ने बताया कि शनिवार शाम को जहरीला खाना खाने से तीन लोगों की गंभीर हालत का मामला सामने आया था। इसमें एक की मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें