फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में सूने घर में चोरी, 15 तोले सोना और 20 हजार नगदी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। गांव मूले चक में मंगलवार रात को 15 तोले सोना और 20 हजार रुपये नकदी चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अंकज कुमार निवासी मूले चक ने पुलिस को बताया कि उनका सारा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। जैसे ही वह घर लौटे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर पहुंचे तो देखा कि सारे कमरों का सामान बिखरा हुआ है। अलमारी का ताला तोड़कर 15 तोले सोना और 20000 नकदी चुरा ली गई। उन्होंने बताया कि घर में चोरी की घटना को लेकर वह थाने पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने घर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें