फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स के माध्यम से पुराने रेफ्रिजरेटर खरीद पर की ठगी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। साइबर पुलिस जम्मू ने ओएलएक्स के माध्यम से पुराने रेफ्रिजरेटर की खरीदारी पर एक लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पहले ही हिरासत में लिया गया है, जिसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अहमद खान निवासी सत्तर खान और बिलाल निवासी खालिद अहमद निवासी भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी, 2020 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता देविंद्र शर्मा जम्मू ने शिकायत दी कि पुराने रेफ्रिजरेटर खरीदने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे ओएलएक्स के जरिये ठगी की है। इस संबंध में विज्ञापन भी जारी किया गया। रेफ्रिजरेटर लेने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा गया। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पहले मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर निवासी सेक्टर दो शादिक नगर दक्षिण दिल्ली को हिरासत में लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अहमद खान और बिलाल को भी इस काम में भागीदार बताया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों का पता लगा उनको भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
बैंक का ओटीपी न दें किसी को : साइबर पुलिस
साइबर पुलिस ने जनता को सूचित किया है कि वे बैंक ओटीपी, यूपीआई पिन, स्कैन क्यूआर कोड को किसी से साझा न करें। सोशल मीडिया में ऑनलाइन ऑफर पर ध्यान न दें। नौसरबाजों से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें