बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने के अंतर्गत एक घर में काम के लिए बुलाए प्लंबर ने महिला से छेड़खानी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेली बस्ती क्षेत्र की रहने वाली विवाहित महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि बुधवार को उसके पति ने घर में मरम्मत कार्य के लिए प्लंबर को बुलाया था। वह उनकी दूर की ही रिश्तेदारी का था। पीड़ित महिला ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे के करीब वह घर पहुंचा, उस वक्त पति रोजाना की तरह अपने काम के लिए चले गए और प्लंबर ने काम के वक्त किचन में आकर उसके साथ जबरदस्ती कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जोसेफ निवासी तेली बस्ती वार्ड-7 पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।