जम्मू। जानीपुर पुलिस ने गांजा की तस्करी में आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुदामा निराला छत्तीसगढ़ का है, जो अब जानीपुर में रहता है। मंगलवार पुलिस ने नाके पर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वह लंबे समय से गांजा लाकर जम्मू बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
चोरी के सामान के साथ चार काबू
जम्मू। चोरी की वारदात सुलझाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 70 ग्राम चोरी के गहने और आईफोन बरामद किया गया है। आरोपियों में महबूब अख्तर, आयुब अहमद, इरशाद अहमद और मोहम्मद जमील शामिल हैं। छन्नी रामा के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने घर में सेंध लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के माध्यम से जांच के लिए जरूरी सबूत जुटाए। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। सामान बरामद करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो