फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा पुलिस स्टेशन में महिला ने ससुर पर दुष्कर्म की शिकायत दी है। महिला ने अदालत में भी शिकायत की थी। अदालत ने नगरोटा पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए कहा। महिला ने बताया कि ससुर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शाह मोहम्मद पर मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन


नाबालिग से छेड़छाड़, दुष्कर्म का आरोप
जम्मू। सतवारी पुलिस में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची स्कूल जा रही थी, तभी जसवीर सिंह ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो

सड़क हादसे में निजी कंपनी के कर्मी की मौत
जम्मू। छन्नी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक फ्लायं मंडाल का रहने वाला था। छन्नी में एक निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार शाम को बाइक नंबर जेके02सीसी 7101 से वह नरवाल आ रहा था। होटल रिटज मैनार के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया। देर शाम मृतक की पहचान शिव शर्मा निवासी फ्लायं मंडाल हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


दो चोर काबू, सामान बरामद
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। सिद्दड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अरुण शर्मा का कहना है कि बजालता के मुज्जफर हुसैन ने शिकायत की थी कि घर से सामान चोरी हो गया। पुलिस ने जांच करते हुए दो लोगों को पकड़ा। इनमें खातिब हुसैन और आमिर खान निवासी बजालता शामिल है। दोनों ने माना कि चोरी की थी। एलसीडी, एसी आदि सामान बरामद किया गया। ब्यूरो

सोने के दो सेट झपटने वाले गिरफ्तार
जम्मू। जानीपुर में सुनार से सोने के दो सेट झपटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। छन्नी के दर्शन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जानीपुर में आया था। दो बाइक सवारों ने सोने के सेट झपट लिए। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने जानीपुर के दीपक बग्गा और विशाल कुमार की पहचान की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर इन लोगों ने माना कि वारदात में वे शामिल थे। इनसे सोने के सेट बरामद कर लिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें