फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिहाड़ी कॉलोनी में शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रिहाड़ी कॉलोनी में मध्यप्रदेश के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान रवि कांत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव गृह में रखवाया है। ब्यूरो
विज्ञापन

सिद्दड़ा व रूपनगर में चोरी, मामला दर्ज
जम्मू। सिद्दड़ा में मुजफ्फर हुसैन के घर से चोरी हो गई। चोरी हुए सामान में एसी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य उपकरण शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इसी तरह रूपनगर में विपिन साहनी की दवा की दुकान से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। ब्यूरो
विदेशी नागरिक की जानकारी न देने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ केस
जम्मू। सतवारी पुलिस स्टेशन ने जम्मू एयरपोर्ट से लगते होटल के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रबंधन ने होटल में ठहरे विदेशी नागरिक की जानकारी नहीं दी थी। नियमों के तहत अगर होटल में विदेशी नागरिक ठहरता है तो प्रबंधन को पुलिस स्टेशन में जानकारी देनी होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें