फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप... इशुक चौधरी ने विजय चिब को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम के बिलियर्ड्स हाल में 28वीं जेएंडके स्टेट बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में शनिवार को सीनियर वर्ग के स्नूकर के पहले दौर के मैच पूरे हुए और दूसरा दौर शुरू हुआ। इशुक चौधरी ने विजय चिब को 2-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में सोनू ने इशान को 2-1, बासित वानी ने विदित गवरी को 2-0, सनी राजपूत ने वरुण सेठी को 2-0, साधुश ने उजनीत मिर्जा को 2-1, राहुल भगत ने आदित्य शर्मा को 2-0, कांचा ने अर्जुन चौधरी को 2-0, फुरकान वानी ने साहिल कबाड़िया को 2-0, एल्हम मीर ने शैब मेहता को 2-1, वसीम इकबाल ने वसीम राजा को 2-0, मुदस्सिर आरिफ ने आरव पठानिया को 2-0 और अमीश शर्मा ने शरुन गुप्ता को 2-0 से हराया। वहीं, लकी को देवांश के खिलाफ वॉक ओवर मिला। चैंपियनशिप का आयोजन जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में द बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन जेएंडके द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें