जम्मू। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महिला के साथ सोमवार को दिनदहाड़े दो बदमाशाें ने झपटमारी की। बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। जब तक महिला मदद के लिए किसी को बुलाती, आरोपी वहां से निकल चुके थे। पलौड़ा की रहने वाली गिरजा भट्ट ने पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की है। ब्यूरो
बंद घर में लगाई सेंध
जम्मू। सतवारी के दशमेश नगर में चोरों ने बंद घर में सेंध लगा दी। पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। संदीप कुमार किराये पर रहता है। उसने पुलिस को बताया कि घर से रविवार रात सोने के गहने और हजारों रुपये की नकदी चोरी हो गई। उस दौरान वह किसी काम से परिवार के साथ बाहर गए थे। घर आने पर चोरी का पता चला। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
सड़क हादसे में तीन घायल
जम्मू। मानसर में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार एक कार बीच सड़क पर पलट गई। इसमें सवार अर्जुन निवासी कठुआ, राहुल निवासी विजयपुर और जनक राज निवासी सांबा घायल हो गए। ब्यूरो