फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का वादा कर किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बेलीचराना इलाके में एक युवती ने नबाबाद पुलिस थाने में उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने कोर्ट में भी शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यहीं के रहने वाले अशफाक अली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवति ने कोर्ट में बताया कि आरोपी ने उससे निकाह करने का वादा कर दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। लेकिन अब उससे निकाह नहीं कर रहा। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

----
घर पर पत्थर फेंकने और
मारपीट करने का आरोप
जम्मू। जानीपुर पुलिस थाने के अंतर्गत पलोड़ा में एक व्यक्ति ने पुलिस में पड़ोसी के खिलाफ मारपीट करने और उसके घर पर पत्थर फेंकने की शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट के जरिये यह मामला पुलिस तक पहुंचा। सदीक मोहम्मद ने कोर्ट में दी गई शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी करीब गिरदावर ने उसके घर पर पत्थर फेंके और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। ब्यूरो
----
ऑटो मोबाइल दुकान में लगी आग
जम्मू। पलोड़ा इलाके में रविवार को एक ऑटो मोबाइल स्पेयर पार्ट की दुकान में आग लग गई। कृष्णा ऑटो मोबाइल दुकान में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सामान जल चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें