फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकर्स ने बैंक खाते से की लाखों की हेराफेरी

Tue, 20 Dec 2016 01:02 AM IST
जेएनएफ/जम्मू
विज्ञापन
हैकर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने अज्ञात हैकर्स के खिलाफ छह लाख रुपये निकाले जाने का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच में मेसर्ज रमेश कुमार ट्रेेडर्स पैलेस रोड जम्मू के मालिक रमेश कुमार निवासी लोआर लक्ष्मी नगर सरवाल ने बताया उनके बैंक खाते को हैक किया गया और छह लाख रुपये की हेराफेरी की गई।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 26 सितंबर 2014 को सुबह साढ़े दस बजे एक बैंक चौक चबूतरा ब्रांच में ई बैंकिंग की गई। बैंक में उसकी फर्म के नाम पर खाता था। उसे एक एसएमएस मिला जो बैंक ट्रांजेक्शन का था। उसे बताया गया कि खाते से छह लाख रुपये निकल गए हैं।

शिकायतकर्ता बैंक में गया और खाते की जांच की। बैंक से बात की लेकिन उसकी रुपये वापस नहीं मिले। पूरी छानबीन के बाद पाया बैंक से कुछ अज्ञात लोगों ने रुपये निकाले हैं। खाते को हैक किया गया है। 
विज्ञापन


कंप्यूटर डाटा को भी हैक किया गया। गलत तरीके से लाभ लेने की खातिर खाते को हैक किया। शिकायतकर्ता को छह लाख रुपये का चुना लगाया गया है। क्राइम ब्रांच ने शिकायत हासिल करने के बाद मामला दर्ज किया। कंप्यूटर व अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। हैकर्स की छानबीन जारी है। फिलहाल कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। बैंक के कर्मचारियों से भी क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें