रियासी। जिले की माहौर तहसील में शनिवार को मीडिया कर्मी सहित पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आईसीडीएस का सुपरीवाइजर, एक दुुकानदार, एक चालक और दुुकान में काम करने वाला व्यक्ति शामिल है। इन सभी के सैंपल कुछ दिन पहले लिए गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में पांचों संक्रमित मिले हैं। एसडीएम संतोष सुख देव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। वहीं, उनके संपर्क में रहे 250 से 300 लोगों के जल्द सैंपल ही लिए जाएंगे। उधर, कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार को तहसीलदार कार्यालय औरर पुराने अस्पताल के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इस से पहले नगर के मुख्य बाजार में भी सभी दुकानदारों के टेस्ट हुए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला प्रशासन ने लोगों को कोविड से बचने के लिए पुरी तरह से हिदायते बरतनें को कहा है।