फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों की दुकान में चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कस्बे के बाजार में फलों की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में तीन आरोपी कैद हो गए। इसकी मदद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए दबिश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल हुसैन के रूप में हुई है, जो मट्टू गांव स्थित डेरे में रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार अलसुबह ढाई बजे ज्यौड़ियां मुख्य बाजार में स्थित विजय कुमार की फलों की दुकान में चोरी हुई। इसमें शातिर तीन हजार रुपये के फल चोरी कर ले गए। विजय कुमार की तरफ से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें