फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा ने जीता अंतिम मैच, दिल्ली डिवाइन ने 2-1 से कब्जाई सीरीज

विज्ञापन
dodoa1.jpg
विज्ञापन
डोडा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरवार को टी-20 पुलिस क्रिकेट प्रीमियर लीग में लड़कियों का एक मुकाबला खेला गया। यह मैच डोडा डायमंड्स और दिल्ली डिवाइन टीम के बीच खेला गया जिसमें डोडा को 4 रनों से जीत मिली। इसी के साथ तीन मैचों की इस प्रतियोगिता को दिल्ली डिवाइन ने 2-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने इस प्रतियोगिता के दो मुकाबले बुधवार को जीते थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत बुधवार को उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने करवाई थी। इसमें दिल्ली और डोडा की लड़कियों की टीम के बीच दो मुकाबले खेले गए। इन दोनों मैचों को दिल्ली ने जीता। वहीं, वीरवार को हुए एक मुकाबले में डोडा ने 4 रनों से जीत हासिल की। तीन मैचों की यह श्रृंखला दिल्ली ने 2-1 से जीती। इसमें डोडा की श्वेता राणा को प्लेयर ऑफ द सीरीज, दिल्ली की काजल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की ट्रॉफी और दिल्ली की पूजा झा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार प्रतियोगिता में लड़कों की टीम जठी अस्सर और वाईसीसी भद्रवाह में भी एक मुकाबला खेला गया, जिसमें भद्रवाह ने नौ विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अस्सर ने निर्धारित 20 ओवरों में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भद्रवाह ने यह मुकाम मात्र एक विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया और अस्सर को नौ विकेट से मात दी। भद्रवाह की ओर से बल्लेबाज आदिल वानी ने 27 गेंदों में 77 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुक्रवार को भी प्रतियोगिता में लड़कों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

-----
डीआईजी-डीकेआर ने दिलाई खेल भावना की शपथ
डीआईजी-डीकेआर रेंज डॉ. सुनील गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। कहा कि यह प्रतियोगिता स्थानीय युवाओं को अपना प्रदर्शन दिखाने और अपने कौशल को सुधारने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। पुलिस युवाओं को नशीली दवाओं जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए विभिन्न खेलों और अन्य गतिविधियों में संलग्न करना जारी रखेगी, क्योंकि टूर्नामेंट का विषय खेलो खेल भूलो नशा भी है। मौके पर डीसी विशेष पॉल महाजन, एसएसपी अब्दुल कयूम आदि मौजूद थे।

Doda.jpg

Doda.jpg

Doda.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें