अखनूर। राम तलाई मोहल्ले में गट्टू डोर बेचते हुए पुलिस ने सात रोल गट्टू डोर बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम ने कस्बे के राम तलाई मोहल्ले में पतंग बेचने वाले दुकान में छापा मारकर सात गट्टू डोर के रोल बरामद किए। इस दौरान दुकानदार राघव कुमार भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद