पीपल्स यूनियन फॉर सोसाइटी की तरफ से कोरोना महमारी के दौरान डॉक्टर पंकज सिंह को सम्मानित करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सामाजिक संस्था पीपुल्स यूनियन फॉर सोसाइटी की तरफ मंगलवार को डॉ. पंकज सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर उनके बेहतर कार्यों पर चर्चा की गई। सोसायटी के विक्रमपाल सिंह, रजीत सिंह हरपाल सिंह, प्रेम चौधरी आदि ने कहा कि कोरोना के दौरान डॉ. पंकज सिंह ने बेहतर योगदान दिया और मरीजों की सेवा की। महामारी के दौरान जहां अधिकतर डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं देनी बंद कर दी थीं, वहीं डॉ. पंकज सेवाओं को जारी रखते हुए मरीजों की बेहतर तरीके से देखभाल की। इस अवसर पर सोसायटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद