फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag: क्रिकेटर इनायत का दिल का दौरा पड़ने से निधन... सीने में दर्द हुआ और बेहोश होकर वहीं गिर पड़े

Sun, 26 Oct 2025 03:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

इनायत मलिक को उनके घर पर अचानक सीने में दर्द हुआ और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अकींगम अचाबल निवासी प्रसिद्ध क्रिकेटर इनायत मलिक का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। इस दुखद घटना की पुष्टि अधिकारियों ने शनिवार को की। इनायत मलिक को उनके घर पर अचानक सीने में दर्द हुआ और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनायत मलिक के निधन की खबर से स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में गहरा शोक व्याप्त है। वे जिले के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक माने जाते थे और उन्होंने कई टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें