फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन लेते क्रिकेटर को चक्कर आया, मौत

Fri, 26 Sep 2014 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के ब्लाक भलवाल के बरन स्थित क्रिकेट मैदान में खेलते वक्त एक युवक को अचानक चक्कर आ गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब घरोटा निवासी राज हुसैन (25) मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहा था। रन लेते हुए विकेट तक पहुंचने से पहले ही उसे चक्कर आ गया और वह पिच पर ही गिर गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


वहां प्राथमिक उपचार के बाद जब उसे जीएमसी ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने अचानक हुई मौत के चलते डीसी से पोस्टमार्टम न करवाने की इच्छा जताई और शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक बरन इलाके में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।

यूथ को नशे से दूर रखने के लिए डे एंड नाइट मैचों का आयोजन करवाया गया था। आयोजक राज हुसैन के परिवार के लोग ही हैं। टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। बीती रात 9 बजे पूरे जोशोखरोश के साथ मैच शुरू हुआ। राज हुसैन रन के लिए पिच पर उतरा और कुछ मिनटों तक जमे रहते हुए अपनी टीम के लिए रन बनाए।
विज्ञापन


फिर अचानक एक शाट खेलने के बाद जब वह तेजी के साथ स्कोर पूरा कर रहा था तभी अचानक उसे चक्कर आ गया और पिच पर गिर पड़ा। साथी खिलाड़ियों ने उसे उठाया और देर रात को भलवाल के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर किया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों ने डीसी से पोस्टमार्टम न करवाने की इच्छा जताई तो पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव परिवार के हवाले कर दिया। बताते चलें कि, राज हुसैन केवल क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी महारत हासिल किए हुआ था। जानकारी के मुताबिक गांव में पला-बड़ा हुआ राज हुसैन कुश्ती में भी काफी अच्छा खिलाड़ी था। राज अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी और घर के कामों में हाथ बंटाने लगा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें