फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : उधमपुर और रामबन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
खेल गांव नगरोटा में आयोजित मैच के दौरान शॉट खेलता बल्लेबाज फोटो विभाग
विज्ञापन
जम्मू। अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें उधमपुर और रामबन ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू जिला द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के मुकाबले खेल गांव नगरोटा में खेले जा रहे हैं। दिन का पहला मैच डोडा और उधमपुर जिले के बीच खेला गया। डोडा की टीम ने 15 ओवर में 108 रन बनाए। वसीम ने 14 गेंदों में 33 रन बनाए। गेंदबाजी में उधमपुर के लिए रॉयल प्रताप ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए उधमपुर ने जतिन की 31 रन और राथिन के 23 रन की पारी के दम पर तीन विकेट रहते मैच अपने नाम किया।
दूसरा मैच किश्तवाड़ और रामबन के बीच खेला गया। इसमें रामबन ने नौ विकेट रहते मैच जीत लिया। किश्तवाड़ ने 15 ओवर में 90 रन बनाए थे। जवाब में रामबन ने 93 रन बनाए। अदनान के 41 रन नासिर के 37 रन की पारी के दम पर रामबन ने जीत हासिल की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें