जम्मू। जम्मू में डेंगू के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एक ठोस प्रयास में विशेष फागिंग अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा की देखरेख में फागिंग टीम ने जम्मू नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुट्ठी, जानीपुर, बनतालाब, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर और छन्नी क्षेत्रों सहित हाटस्पॉट में फागिंग की।
जेएमसी के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और परिवहन विंग ने फागिंग अभियान चलाने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और मशीनरी तैनात की। सभी इलाकों में दो बार फागिंग की गई है। आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने को कहा है। ब्यूरो