फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्लेस्सा 11 ग्रीन ने 23 रन से जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। घरोटा के मैदान में टूर्नामेंट का फाइनल मैच दोमाना क्रिकेट क्लब और ब्लेस्सा 11 ग्रीन टीम के बीच खेला गया। ब्लेस्सा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरा दोमाना क्रिकेट क्लब 18.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गया। इससे ब्लेस्सा 23 रन से जीत गई।
मुख्यातिथि एसपी राहुल चाढ़क, विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ विशाल शूर ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफियां वितरित कीं। उपविजेता को 25 हजार रुपये मिले। आयोजकों में विजय सलाथिया, दिनेश सलाथिया, संजय चिब, दिनेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को नशे के जागरूक करने के उद्देश्य से हुई प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। सनम को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। साथ में 2 हजार दिए। मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आर्यन सलाथिया को 4 हजार रुपये मिले। यहां एसएचओ घरोटा जोगिंद्र सिंह चिब और एसएचओ दोमाना कुनाल सिंह जमवाल व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें