रियासी। अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में पौनी की टीम ने नारायणा कटड़ा को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। नारायणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाज सिद्धार्थ के 38, प्रिंस के 27, विकास के 25 व 20 रन अतिरिक्त मिले। जिसकी बदौलत नारायणा ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। पौनी के गेंदबाज राहुल ने चार, रविंदर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पौनी टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही, लेकिन बाद में नारायणा की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पौनी की टीम को जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। बल्लेबाज अनुभव ने 27, निखिल ने 25, अनिल ने 22 रन बनाए। पौनी के गेंदबाज राहुल के चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक नदीम भट्ट ने बताया कि सोमवार को क्वार्टर फाइनल व मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। वीरवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। संवाद