रियासी। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में ज्योतिपुरम ने सिंह क्लब अखनूर को चार विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
सोमवार को ज्योतिपुरम और सिंह क्लब अखनूर के बीच मुकाबला है। टास जीत कर ज्योतिपुरम की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अखनूर ने बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 157 रन बनाए। बल्लेबाज निखिल ने सर्वाधिक 56, सन्नी ने 20 और सुनील ने 40 रन का योगदान दिया। ज्योतिपुरम के गेंदबाज आर्यन ने दो और वरुण व नबी ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्योतिपुरम की टीम ने छह विकेट खो कर जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। बल्लेबाज सिदार्थ ने सर्वाधिक 52, विकास ने 29 और आकाश ने 23 रन का योगदान दिया। वहीं, टीम को 23 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। अखनुर के गेंदबाज शाम सिंह ने तीन, सुनील ने दो व रोबिन ने एक विकेट हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सिदार्थ को मैन आफ द मैच दिया गया।