फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में एक विकेट से जीती पौनी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गलवां में शहीद जवानों की याद में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज हुआ। पहले मैच में पौनी की टीम ने टास जीत कर शक्ति क्लब आगार को बल्लेबाजी के लिए अमंत्रित किया।
विज्ञापन

शक्ति क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। बल्लेबाज सुनील ने 32, वरुण 24 और विशाल ने 11 रन का योगदान दिया। पौनी के लिए गेंदबाज साबिर ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य हासिल करने के लिए पौनी की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी।
18वें ओवर की अंतिम गेंद पर नौ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। बल्लेबाज समीर ने सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। साबिर को मैन आफ द मैच चुना गया। आयोजक नदीम भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 30 हजार और उपविजेता को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, मैन आफ द सीरीज को 51 सौ और हर मैच में सर्वश्रेष्ठ रहने वाले खिलाड़ी को दो सौ रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें