जम्मू। जे टाउन मावेरिक्स ने जीके ब्लास्टर्स को 11 रन से हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। कुंजवानी के चौधरी पैलेस मैदान में वीरवार को फाइनल मुकाबला हुआ। जीके ब्लास्टर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जे टाउन मावेरिक्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकट के नुकसान पर 166 रन बनाए। सुशपाल सिंह ने 55, दिमांशु शर्मा ने 39 और अनुत्तम कलसोत्रा ने 19 रन का योगदान दिया। जीके ब्लास्टर्स 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। अमन ने 56 और संदीप ने 44 रन का योगदान दिया। मावेरिक्स के लिए सुशपाल सिंह, अनुत्तम और धीरज ने 3-3 विकेट झटके। सुशपाल सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एनजीओ जय दुर्गा अंबे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया था। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। समापन समारोह के मुख्यातिथि ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. सुमित गुप्ता थे। संवाद