फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है कश्मीर: घाटी में पहली बार दूधिया रोशनी में खेला गया रात्रि कालीन क्रिकेट मैच

Thu, 27 Aug 2020 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में पहली बार दूधिया रोशनी में खेला गया रात्रि कालीन क्रिकेट मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में माहौल बदल रहा है। जहां लोग दिन के उजाले में भी निकलने से डरते थे वहां अब फ्लड लाइट में क्रिकेट खेला जा रहा है। स्थानीय अंजुम स्टेडियम में मंगलवार की रात पहली बार एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मैच में कोरोना संक्रमण संबंधी नियमों का पालन करते हुए 300 दर्शक भी जुटे। इस आयोजन से उत्साहित आयोजक कहते हैं कि बदले माहौल में यदि प्रशासन से अनुमति मिली तो सितंबर के पहले सप्ताह में कश्मीर घाटी का पहला नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। जिसमें घाटी की विभिन्न टीमें भाग लेंगी।

इस प्रदर्शनी मैच के आयोजक श्रीनगर की संस्था यूथ वेलफेयर फोरम के जनरल सेक्रेटरी वसीम खान बताते हैं कि कश्मीर घाटी के युवाओं में क्रिकेट हो या फुटबॉल, खेलों को लेकर हमेशा जुनून रहा है। इसे देखते हुए 2014 में पहली बार फ्लड लाइट्स में फुटबाल का सेवन-ए-साइड टूर्नामेंट आयोजित किया था। स्थीनय युवाओं की भावनाओं को देखते हुए वह नाइट क्रिकेट का आयोजन करना चाहते थे परंतु खेल के मैदान में सुविधाओं की कमी के चलते ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों ने स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों के सहयोग से कमरवारी के अंजुम स्टेडियम में फ्लड लाइट्स मार्च 2020 में लगवाईं और मंगलवार की रात पहली बार रात्रि कालीन प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी मैच यूथ वेलफेयर फोरम इलेवन और श्रीनगर इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें फोरम की टीम 25 रनों से विजयी रही। वसीम के अनुसार, यह ट्रायल था ताकि आयोजन संबंधी कमियों का पता चल सके। मैच में शामिल खिलाड़ी मुजफ्फर अहमद कहते हैं कि इस प्रकार के आयोजन से यहां के माहौल में बदलाव प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें