रियासी के मैदान में तिरपाल से ढकी गई पिच।
रियासी। बारिश के कारण स्थानीय जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को पानी भर गया। इस वजह से जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइटर इलेवन व माहौर वॉरियर्स के बीच खेले जाना वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रद्द करना पड़ा। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि मैदान की स्थिति ठीक रही तो शनिवार को यह मैच खेला जाएगा। संवाद