बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर पुरमंडल मोड़ पुल के पास सेब से लदा ट्रक पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। बाद में जेसीबी मशीन के माध्यम से ट्रक को किनारे का यातायात को बहाल किया गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय जम्मू से गुजरात जा रहा सेब से लटा ट्रक (पीबी65वी 6375) पुरमंडल मोड़ पुल के पास पलट गया। हादसे में सेब को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और ट्रक को जेसीबी की मदद से एक तरफ कर यातायात को सुचारु किया।