परमंडल के आलराउंड खिलाड़ी तोयबू को मैन आफ द मैच देते हुए आयोजक।
- फोटो : REASI
रियासी। रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैच में पुरमंडल सांबा की टीम ने बीएंडबी क्लब हिमाचल प्रदेश को हरा कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
हिमाचल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, पुरमंडल के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे हिमाचल के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके। और हिमाचल की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 97 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज बब्बू ने 19 और हैरी ने 17 रन बनाए। पुरमंडल के गेंदबाज तायबू ने तीन, जबकि अमन तथा अमित ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरमंडल की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, और मात्र 32 रनों पर उनके पांच विकेट गिर गए। बाद में बल्लेबाज तायबू ने मोर्चा संभाला व पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से नाबाद 39 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। बल्लेेबाज अमित ने भी नाबाद 20 रनों की पारी खेली। तायबू के बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।