फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कोच सिखाएंगे घाटी के क्रिकेटरों को गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का जम्मू विंग दूसरे चरण के तहत अगस्त में कोचिंग कैंपों का आयोजन करेगा। इसमें दिल्ली से प्रशिक्षक अजय भट्टी की विशेष तौर पर सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन


अंडर 25, 19, 16, 14 और महिला वर्ग के लिए अलग से कोचिंग कैंपों में युवा खिलाडि़यों को क्रिकेट के गुर सिखाए जाएंगे। इन कैंपों के लिए तकनीकी अधिकारियों की घोषणा की गई है।

एसोसिएशन के जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता के अनुसार पूर्व टीम इंडिया के सदस्य सरदार मनिंद्र सिंह की देखरेख में कोचिंग ले रहे अजय भट्टी की कैंपों में सेवाएं ली जाएंगी। इसमें संदीप सिंह सहायक कोच रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

अंडर 25, 19, 16 वर्ग में लगेंगे कैंप

इसी तरह अंडर 25 आयु वर्ग में अजय वेद, अंडर 19 आयु वर्ग में रंधीर सिंह, अंडर 16 आयु वर्ग में ब्रिज मोहन शर्मा (रेड टीम), मदन मोहन (ब्ल्यू टीम), महिला वर्ग में रुपाली सलाथिया (सीनियर) और रजनी शर्मा (अंडर 19) में कोच नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मदन मोहन को अंडर 16 और अंडर 14 आयु वर्ग में गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी में विशेष कोचिंग तथा विनोद कुमार शर्मा को सभी कैंप में पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे।

संयुक्त सचिव मेहता के अनुसार अगस्त के शुरू में सभी कैंपों की तिथि फाइनल कर दी जाएगी। इसमें चरणबद्ध तरीके से सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें