फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीसी वुमन क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्लब को दी मात

Mon, 27 Mar 2023 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जीसी वुमन क्रिकेट क्लब सांबा ने रॉयल वुमन क्लब जम्मू को 25 रनों से मात देकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

इस मैच में सानिया सलाथिया ने 36 रन बनाने के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रन आउट भी किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वही, अनवी सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अनवी ने इस टूर्नामेंट में कुल 118 रन बनाए हैं। समापन कार्यक्रम में डीआईजी एडम पुलिस मुख्यालय सराह रिजवी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी आरपीएचक्यू रमन कुमार, डीएसपी जतिंदर सिंह संब्याल, इंस्पेक्टर अंजू पंडिता मौजूद रहे। यह टूर्नामेंट डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शक्ति कुमार पाठक के मार्गदर्शन व स्टाफ अफसर डीआईजी जम्मू राजिंदर सिंह कटोच की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें