फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईसीसी बिलावर ने भड्डू क्लब को 108 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाज मैदान में चल रही लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को वाईसीसी बिलावर ने भड्डू क्रिकेट क्लब को 108 रन से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में शतकीय पारी खेलने वाले मुर्तजा को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वाईसीसी बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 5 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए। बिलावर के बल्लेबाज मुर्तजा ने 103 रनों का योगदान दिया। वहीं बल्लेबाज बिन्नी ने 93 रन बनाए। भड्डू के गेंदबाज संजय ने दो और अरुण ने एक विकेट हासिल किया।
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड्डू की टीम के बल्लेबाज बिलावर के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे अधिक देर तक टिक न सके और टीम 17वें ओवर में 139 रन बनाकर सिमट गई। भड्डू के बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 26 रन बनाए।
विज्ञापन

दीपू ने 17 और संजय ने 12 रनों का योगदान दिया। बिलावर के गेंदबाज अनिल ने चार, अक्षित और सौरव ने दो-दो विकेट चटकाए। क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को नगर कमेटी बिलावर के चेयरमैन उमाकांत, उप चेयरमैन महेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें