फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबरः इस वर्ष दीपावली पर कम फूटे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष दिवाली पर कम पटाखे फोड़े गए। इससे पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार वायु और ध्वनि प्रदूषण का स्तर काफी घटा है। यह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (एसपीसीबी) की जांच में पता चला है। बोर्ड की ओर से वायु और ध्वनि प्रदूषण का स्तर जांचने के लिए गठित टीमों ने दीपावली से दो दिनपहले, दीपावली के दिन और दिवाली के दो दिन बाद जांच की थी।
विज्ञापन


डा. यशपाल की निगरानी में बोर्ड की गठित टीमों ने रिस्पायरेबल डस्ट सैंपलर और साउंड लेवल मीटर के जरिये वायु और ध्वनि प्रदूषण के स्तर की जांच की। डा. यशपाल ने बताया कि इस वर्ष वायु और ध्वनि प्रदूषण का स्तर काफी हद तक घटा है।

उन्होंने कहा कि लोग पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को लेकर काफी जागरूक हुए हैं। युवा वर्ग खास तौर पर छोटे बच्चे पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण स्तर को घटाने के लिए प्रेरित हुए हैं। जागरूक हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों के बीच बढ़ रही जागरूकता

उन्होंने बताया कि स्कूलों, पर्यावरण संबंधी संगठन और अन्य द्वारा चलाए जाने वाले पर्यावरण जागरूकता कैंप और सेमिनार के कारण बच्चे और अभिभावकों की सोच में बदलाव आया है।

लोगों की जागरूकता के अलावा इस बार आतिशबाजी नहीं करने या कम करने की और भी वजहें सामने आईं हैं। डा. यशपाल के अनुसार बाढ़ और सीमांत क्षेत्र में फायरिंग के कारण प्रभावित लोगों द्वारा त्योहार पहले की तरह नहीं मनाया गया।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड नरवाल के संभागीय डायरेक्टर आईएफएस शौकत अली चौधरी ने बताया कि पर्यावरण विभाग और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से समाचार पत्र और न्यूज चैनलों के माध्यम से जागरूक किया गया था। उन्होंने कहा कि लोग पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें