फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा नेता तारिगामी बोले- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाने पर केंद्र का बयान अस्पष्ट

Tue, 16 Feb 2021 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
युसूफ तारिगामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
माकपा के वरिष्ठ नेता एम वाई तारिगामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस करने के बारे में केंद्र अस्पष्ट बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके बयान का आशय पूछा है। 
विज्ञापन


शाह ने शनिवार को लोकसभा में आश्वासन दिया था कि केंद्र एक उचित समय पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस देगा और जोर देकर कहा था कि सरकार ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अगस्त 2019 से अब तक  प्रदेश के हित में उन लोगों से ज्यादा किया जिन्होंने पीढ़ियों यहां शासन किया।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में पड़ी मार से बिलबिलाए आतंकी, तो इस वजह से जम्मू में रची जा रही हैं साजिशें    
विज्ञापन


तारिगामी ने यहां एक बयान में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री को यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि इसका क्या मतलब है जब उन्होंने संसद में कहा कि जम्मू और कश्मीर को एक उपयुक्त समय में राज्य का दर्जा वापस मिल जाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ साल से भाजपा सरकार इस तरह के अस्पष्ट बयान दे रही है। गृह मंत्री को यह परिभाषित करने की आवश्यकता है कि उपयुक्त समय का क्या मतलब है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जब शाह कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में विकास होने में 17 महीने का समय कम है, तो वे भूल जाते हैं कि केंद्र और जम्मू -कश्मीर दोनों जगहों पर पिछले लगभग सात वर्षों से भाजपा की सरकार है। भाजपा साढ़े तीन साल से गठबंधन सरकार में सत्ता में थी और 2018 से, यह सीधे तौर पर इस क्षेत्र पर शासन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें