फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में पशु तस्करी का प्रयास विफल, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और 3 गोवंशों को मुक्त कराया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस ने जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर थानाक्षेत्र के चौकी चौरा नाके पर एक महिंद्रा लोड कैरियर (जेके22बी-1325) को रोका तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर चालक को कुछ मीटर दूर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अनवर उल हक निवासी मंजाकोट राजोरी बताया। वाहन की तलाशी के दौरान वाहन में 3 गोवंश लदे मिले। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें