जम्मू। झज्जर कोटली एवं नगरोटा क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 32 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। झज्जर कोटली में सुकेतर नाके पर पुलिस ने जेके02बीआर1915 नंबर के ट्रक से 11 मवेशियों को जब्त किया। वाहन चालक मोहम्मद सादिक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। नगरोटा में बन टोल प्लाजा नाके पर पुलिस ने आरिफ मुश्ताक निवासी पंचगाम कुलगाम और एक अन्य को गिरफ्तार किया। यह लोग दो वाहनों में 21 मवेशियों को ले जा रहे थे। दोनों वाहन नंबर जेके03के3485 और जेके13सी 8175 जब्त कर लिए गए हैं।