फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेगनर कार में पशु तस्करी, दो गोवंश बचाए, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस थाना सांबा में दर्ज एक मामले में गिरफ्तारी से बच रहा था। तस्कर की पहचान तनवीर अहमद निवासी कद्दर अनंतनाग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में वैगनर कार में गो तस्करी का भंडाफोड़ किया है। दो गोवंशों को बचाया गया। थान घगवाल की एक पुलिस टीम ने टपयाल हाइवे पर नाका लगाया था। इस दौरान कठुआ की ओर से आ रही वेगनर कार को चेकिंग के लिए रोका, लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और दो गोवंश लदे मिले। जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था। इन्हें बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से लाया जा रहा था। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें