फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला न्यायपालिका मजबूत होगी तभी जमीनी स्तर पर मिलेगा न्याय : नरगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के न्यायाधीश वसीम सादिक नरगल ने बुधवार को जिला अदालत परिसर सांबा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जस्टिस नरगल ने कहा कि असली न्याय की शुरुआत जिला स्तर से होती है। जब जिला न्यायपालिका मजबूत होती है तभी संविधान की आत्मा सशक्त होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायिक ढांचा केवल भवन निर्माण नहीं बल्कि कोर्ट रूम, डिजिटल सिस्टम, लाइब्रेरी, मानव संसाधन और आम लोगों की सुविधाओं का समग्र तंत्र है।
विज्ञापन

लंबित मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि त्वरित न्याय जरूरी है लेकिन न्याय की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
जस्टिस नरगल ने ई-कोर्ट, ई-फाइलिंग, वर्चुअल सुनवाई और ऑनलाइन सेवाओं को पारदर्शिता व सुगमता की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने बेंच और बार के बीच बेहतर समन्वय, मध्यस्थता व सुलह प्रक्रिया को बढ़ावा देने और युवा वकीलों से ईमानदारी व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान जस्टिस नरगल ने जिला प्रशासन, पुलिस और बार एसोसिएशन के साथ अलग-अलग समीक्षा बैठकें कीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें