फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सांबा की अदालत ने विजयपुर थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी राहुल सलाथिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने माना कि आरोपी पर लगे प्रावधानों के अनुसार अपराध की सजा सात वर्ष से अधिक है इसलिए अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। कोर्ट में प्रस्तुत चार्जशीट के अनुसार 14 अक्तूबर 2025 की रात करीब 1:20 बजे विजयपुर के स्वांखा मोड़ स्थित उत्तम फ्यूल स्टेशन पर दो अज्ञात युवक बाइक पर आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी विक्रम शर्मा पर हमला कर उससे कैश बैग छीनने की कोशिश की। झड़प में आरोपियों में से एक का मोबाइल वहीं गिर गया जिसे पेट्रोल पंप प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दिया। पेट्रोल पंप की मालिक के पति काैशल डोगरा ने पुलिस थाना विजयपुर में शिकायत की। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इनमें अधिकतम सजा आजीवन कारावास तक है इसलिए अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। हालांकि अदालत ने आरोपी को राहत देते हुए कहा कि चूंकि सह-आरोपी पहले से न्यायिक हिरासत में है इसलिए राहुल सलाथिया को पांच दिन का समय दिया जाता है ताकि वह सक्षम अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सके। इस अवधि में उसे गिरफ्तारी से मिले संरक्षण को जारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें