पीसी एक्ट और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक एक्ट से जुड़े मामलों पर होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ज्यूडिशियल अकादमी में 24 जनवरी को कार्यशाला होगी। इसमें पीसी एक्ट और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के मामलों से जुड़े ट्रायल में तेजी, न्यायिक नैतिकता और व्यवहार विषय पर चर्चा होगी। इसके लिए न्यायिक अधिकारी नामित किए गए हैं।
एंटी करप्शन सोनिया गुप्ता, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज कठुआ जतिंदर सिंह जम्वाल, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जम्मू रितेश कुमार दुबे, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज भद्रवाह बलबीर लाल, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज सांबा अश्वनी कुमार शर्मा, प्रिसाइडिंग ऑफिसर फास्ट ट्रैक कोर्ट जम्मू अमरजीत सिंह लंगेह, सेकंड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जम्मू अनूप कुमार शर्मा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज उधमपुर यशपाल शर्मा, एडिशनल कोर्ट फैमिली कोर्ट जम्मू अमित शर्मा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज जम्मू आरती मोहन, स्पेशल जज एंटी करप्शन जम्मू पवन कुमार शर्मा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राजौरी सुदेश शर्मा, प्रिसाइडिंग ऑफिसर एमएसीटी खेमराज, स्पेशल जज एनडीपीएस परवेज इकबाल, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डोडा अर्चना चाड़क, प्रिसाइडिंग ऑफिसर लेबर एंड इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल मनोज परिहार, प्रिसाइडिंग ऑफिसर फास्ट ट्रैक कोर्ट डोडा बशीर अहमद मुंशी, थर्ड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज टाडा मदन लाल, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज पुंछ सुशील सिंह को प्रशिक्षण दिया जागा।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा के अनुसार कार्यशाला में नामित अधिकारियों को सुबह पौने दस बजे ज्यूडिशियल अकादमी के जानीपुर स्थित परिसर में रिपोर्ट करना होगा।
नए भर्ती सिविल जजों की ई-कोर्ट से संबंधित ट्रेनिंग 31 को
जम्मू। नए भर्ती सिविल जजों के लिए 31 जनवरी को एक दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम होने जा रहा है। उन्हें सूचना संचार प्रौद्योगिकी यानी आईसीटी और ई-कोर्ट से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर ज्यूडिशियल अकादमी के जानीपुर स्थित परिसर में होने वाले कार्यक्रम के लिए 27 न्यायिक अधिकारियों को नामित किया गया है। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा के अनुसार नामित अधिकारियों को सुबह पौने दस बजे तक रिपोर्ट करना होगा। ब्यूरो