फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस कस्टडी में रखीं दुष्कर्म के आरोपी की व्यक्तिगत चीजें गुम

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारियों को नोटिस जारी, जवाब न मिलने पर एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अखनूर के पूर्व एसडीपीओ मोहन लाल से चोरी हुई बरामद वस्तुओं के बारे में सफाई मांगी है। मामला दुष्कर्म के आरोपी सागर शर्मा से जुड़ा है, जिनसे बरामद व्यक्तिगत चीजें पुलिस कस्टडी से गायब हो गई थीं।

शर्मा ने 2021 में अपने मोबाइल, सिम कार्ड, पर्स, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और स्कूल कार्ड की वापसी की मांग की थी। प्रारंभ में अभियोजन ने दावा किया कि ये चीजें पुलिस के मालखाना में नहीं हैं, लेकिन बाद में सर्च मेमो और रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि ये वस्तुएं बरामद हुई थीं और फिर पूर्व एसडीपीओ मोहन लाल के पास रखी गई थीं। कोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही और प्राथमिक दृष्टि से गबन बताते हुए मोहन लाल को नोटिस जारी किया कि वे बताएं क्यों उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं की जाए और आरोपी को गायब वस्तुओं के लिए मुआवजा क्यों न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसएसपी जम्मू को भी निर्देश दिए गए कि नोटिस अधिकारी तक पहुंचाने का पूरा प्रबंध करें। अदालत ने चेताया कि जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। मामले की अगली सुनवाई 18 अक्तूबर, 2025 को होगी। जेएनएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें