फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू सहित 5 जिलों के लिए इसी हफ्ते जारी होगी शिक्षकों की तबादला सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
- डोडा, सांबा, रियासी, किश्तवाड़ और रामबन के लिए सूची हो चुकी है जारी
विज्ञापन

- 1388 शिक्षक बदले जा चुके, बीते पांच साल से रुकी थी तबादला प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में वार्षिक तबादला नीति के तहत अब अध्यापकों का तबादला करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब जम्मू, कठुआ, उधमपुर, राजोरी और पुंछ सहित अन्य जिलों के लिए सूची इसी सप्ताह जारी होगी। दो से नौ अगस्त तक कुल पांच जिलों के लिए तबादला सूची जारी हुई है। इनमें डोडा, सांबा, रियासी, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में कुल 1388 अध्यापकों को बदला गया है।
अब अन्य पांच जिलों की सूची भी जारी हो रही है। इनमें भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले किए जाने हैं। अभी तक जारी हुई सूची में डोडा में 444 अध्यापकों को नई जगह तैनाती मिली है। रियासी में 200, सांबा में 400 अध्यापकों को इधर से उधर किया गया है। किश्तवाड़ में 174, रामबन में 170 शिक्षक बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 2020 में तबादला अभियान शुरू हुआ, लेकिन कोविड के कारण प्रक्रिया रुकी रही। इसके बाद 2022 में प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन सूची जारी नहीं हो पाई। 2025 में सूचियों को अपडेट किया गया है। अब शिक्षा विभाग तबादला आदेश जारी कर रहा है। नए अध्यापकों की तैनाती स्कूल में की गई है।
-
अध्यापकों का तबादला किया जा रहा है। पांच जिलों के लिए सूची जारी हुई है। शेष बचे स्कूलों के लिए भी सूची इसी सप्ताह जारी होगी।
- मुश्ताक अहमद, संयुक्त निदेशक, शिक्षा निदेशालय, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें