फर्जीवाड़ा कर नौकरी दिलाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी पुलिस महकमे में तैनात था, जिसकी अब मौत हो चुकी है। एक अन्य आरोपी सीआईएसएफ का जवान है, जो इस समय हिरासत में है। मामला 2014 का है।
खुर्शीद अहमद निवासी पुलवामा की मौत हो चुकी है, वह पुलिसकर्मी था। उस पर और सीआईएसएफ के जवान शकील अहमद निवासी लंगर जम्मू पर केस चल रहा है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर चालान पेश किया। एसडीआरएफ 2 बटालियन के सीओ की ओर से क्राइम ब्रांच के पास दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत में बताया गया कि सीआईएसएफ से पहले शकील बतौर कांस्टेबल एसडीआरपीएफ 2 बटालियन में तैनात हुआ था। जब शकील के दस्तावेजों की जांच हुई तो पता चला कि एनसीसी सर्टिफिकेट और आईआईटी की डिग्री फर्जी है। इस फर्जी डिग्री के लिए मृतक पुलिसकर्मी खुर्शीद ने शकील से डेढ़ लाख लिए थे।