फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय निशुल्क ऑनलाइन क्रैश कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्किल डिवेलपमेंट मिशन ने सोमवार से दस दिवसीय निशुल्क ऑनलाइन क्रैश कोर्स शुरू किया है। इसमें युवाओं को ऑनलाइन छह विभिन्न कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें इंटरनेट वेब डिजाइनिंग, उद्यमिता विकास, जीएसटी, ब्यूटी मेकअप, घरेलू इलेक्ट्रिक सामान की मरमत, कस्टमर केयर जैसे कोर्स शामिल हैं। अभी तक इन कोर्स चार सौ के करीब युवाओं ने पंजीकरण किया है। मिशन ने पंजीकरण के लिए गूगल लिंक जारी किए हैं। इसमें इच्छुक युवा अपनी इमेल, फोन नंबर दर्ज कर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत युवाओं को व्हाट्स एप ग्रुप से माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह ऑनलाइन कोर्स 28 मई तक चलेगा। इन ऑनलाइन कोर्स को कोविड-19 लेट्स स्किल इट का नाम दिया गया हैै। स्किल डेवलपमेंट मिशन के निदेशक डॉ. पीर जीएन सोहिल ने कहा कि कोविड-19 के कारण चल रहे लॉकडाउन में युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिए यह कोर्स शुरू किया गया है। इसके बाद और कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें