फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो माह के बाद दस लाख के कोरियर लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रघुनाथ मंदिर बाजार के व्यापारियों के 40 से ज्यादा पार्सल दिल्ली के लिए भेजे गए। मगर पत्ते पर नहीं पहुंच पाए। कारण-जम्मू और दिल्ली की पार्सल कंपनियों में आपसी खींचतान चल रही थी। जम्मू से जो पार्सल भेजे जा रहे थे, उसे दिल्ली की कंपनी आगे नहीं भेज रही थी। इसी तरह जम्मू पार्सल आ नहीं रहे थे। व्यापारियों के दस लाख रुपये के पार्सल दो माह से रुके थे। इस पर व्यापारियों ने सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने मसले को सुलझा पार्सल दुकानदारों को दिलवाए।
विज्ञापन

एसएचओ सिटी महेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनियों में विवाद चल रहा था। इस कारण पार्सल आगे नहीं जा रहे थे। दोनों कंपनियों से संपर्क किया और पार्सल वापस करने को कहा। इस पर पार्सल वापस कर दिए गए। रघुनाथ मंदिर बाजार एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता और अन्य व्यापारियों ने एसएचओ का आभार जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें