अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत विकराल होने लगी है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो दिन से पानी नहीं आ रहा। यहां चार जगह पीने के पानी की व्यवस्था है। इस कारण शौचालय भी बंद कर दिए है। ऐसे हालात प्लेटफॉर्म-दो के हैं। रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। लोगों को मजबूरन दुकान से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। गर्मी में ठंडा पानी तो दूर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। समस्या से न सिर्फ यात्री, बल्कि रेल कर्मचारी और कुली भी परेशान है। प्लेटफॉर्म की सफाई तक नहीं हो पा रही। पटरी भी गंदगी से भरी है। हालांकि शनिवार को प्लेटफॉर्म दो पर पानी आया, लेकिन एक पर समस्या बनी हुई थी। इस कारण यात्री दुकानों से 15 से 20 रुपये की बोतल खरीदने के लिए मजबूर हैं।