फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में दम घुटने से एक दंपति की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Sat, 21 Jan 2017 05:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में दम घुटने से एक दंपति की मौत हो गई। बीएड की पढ़ाई के सिलसिले कालेज हॉस्टल में रह रहे एक अन्य दंपति की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान ओडिशा के रहने वाले शम्स और उसकी पत्नी नबीदा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दूसरे दंपति में शामिल नारायण पुजारा और उसकी पत्नी सागरिका निवासी ओडिशा को श्रीनगर में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार बांदीपोरा में अल नूर कॉलेज आफ एजूकेशन के हॉस्टल में रह रहे बीएड के विद्यार्थी बीती रात को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कोयले की बुखारी जलाकर सो गए। 

बांदीपोरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार बुखारी के धुंए से कमरे में सो रहे विद्यार्थियों का दम घुट गया। शम्स और नबीदा मृत पाए गए। दूसरे दंपति की हालत नाजुक बनी हुई थी जिन्हें फौरन अस्पताल शिफ्ट किया गया। उधर शुक्रवार की सुबह हादसे की खबर मिलने पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते विद्यार्थियाें और हॉस्टल स्टाफ मौके पर पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि घाटी में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड के दौरान कोयले की बुखारी जलाने पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कोयले के धुंए से बंद कमरे की आक्सीजन खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें