फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर एक मत की गनना है विकास का निशान...

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीप के तहत जम्मू विवि के जोरावर सिंह सभागार में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के प्रति लोगों के लोगों को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय जम्मू ने स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें चुनाव में मतदान की भूमिका को उजागर किया। गीत के बोल उठो नागरिक बनी देश की शान बनो चुनाव के मैदान में हर कोने में जान बनो, चुनावी मतदान देश की शान, सपनों की उड़ान हो सच की मिसाल हर एक मत की गनना है विकास का निशान। इस गानों में जम्मू संसदीय सीट चुनाव से जुड़े कार्यक्रम में बजाया जाएगा, ताकि लोग मतदान के महत्व को समझे।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी गीतकार संग्राम हांजरा ने अपनी प्रस्तुतियों से मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जो चुप रहे, वो कुछ नहीं कहते, जो बोलते हैं वो इतिहास बनाते हैं, वोट डालना सिर्फ अधिकार नहीं, कर्तव्य भी है, अपने देश के प्रति अपने प्रेम को दिखाई 26 अप्रैल को अपनी जिम्मेदारी मतदान करके निभाएं। ऐसे नारों से जागरूक करने वाले बैनर पोस्टर भी लगे। मतदाताओं को जागरूक करने वाली गीत के बोल में उठो नागरिक बनी देश की शान बनो चुनाव के मैदान में हर कोने में जान बनो, चुनावी मतदान देश की शान, सपनों की उड़ान हो सच की मिसाल हर एक मत की गनना है विकास का निशान। वोट देकर देश की ताकत बनो। शपथ लो देश की साथ हो निर्णय करो मतदान करो हर एक मत की गनना है विकास की निशान। चुनाव के महापर्व में भविष्य की सरकार चुनो। वीडियो गीत में लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया है। जम्मू संसदीय सीट के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल रंजन महीवाल ने गीत को जारी किया। इस दौरान डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्व, एडीसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें